Movie prime

चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, वाराणसी से अयोध्या तक 55 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर

 
Pcs
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

 उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर तबादलों का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 55 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में अपर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी (एडीएम), उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और विकास प्राधिकरणों के सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

इस फेरबदल में वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ समेत कई महत्वपूर्ण जिलों और शहरों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। 

खास बात यह है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) से लेकर अयोध्या विकास प्राधिकरण और लखनऊ विकास प्राधिकरण तक कई अहम पदों पर नई तैनाती की गई है।


वाराणसी और अयोध्या में बदले कई अधिकारी

वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव वेद प्रकाश मिश्रा को हापुड़ में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है। वहीं गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव विवेक कुमार मिश्रा को वाराणसी विकास प्राधिकरण का नया सचिव नियुक्त किया गया है।इसके अलावा वाराणसी मंडल में अपर आयुक्त रहे आलोक कुमार वर्मा को सचिव, अयोध्या विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है।

 अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार मिश्रा को उन्नाव में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है।अपर आयुक्त वाराणसी मंडल रहे सुंदंदु सुधाकरन को बस्ती में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि ज्योति सिंह को अमेठी से स्थानांतरित कर अपर आयुक्त, वाराणसी मंडल बनाया गया है।इसके साथ ही वाराणसी नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त रहे अनिल कुमार यादव को मुजफ्फरनगर में एसडीएम बनाया गया है। उनकी जगह रामकुमार को सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम वाराणसी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं वाराणसी में एडीएम प्रोटोकॉल रहे विनय कुमार सिंह-द्वितीय को सचिव, मेरठ विकास प्राधिकरण बनाया गया है। नगर मजिस्ट्रेट सहारनपुर रहे कुलदीप सिंह को वाराणसी का नया एडीएम प्रोटोकॉल नियुक्त किया गया है।

लखनऊ, गाजियाबाद और नोएडा में भी नई तैनाती

लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव सुशील प्रताप सिंह को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण भेजा गया है। वहीं भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलसचिव अतुल कुमार को लखनऊ विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है।

मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव बृजेश कुमार सिंह को विशेष कार्याधिकारी, नोएडा नियुक्त किया गया है। नोएडा में तैनात क्रांति शेखर सिंह को दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। 

वहीं ग्रेटर नोएडा में विशेष कार्याधिकारी रहे अजय कुमार शर्मा को एसडीएम अलीगढ़ बनाया गया है।इन जिलों में भी बदले गए अधिकारीतबादला सूची में कई अन्य जिलों के अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं।

ज्योत्सना को जौनपुर से एसडीएम हापुड़ और रमेश चंद्र पांडेय को हापुड़ से जौनपुर भेजा गया है। माधव उपाध्याय को मुरादाबाद से हरदोई और प्रिंस वर्मा को मुरादाबाद से सहारनपुर भेजा गया है। कृष्ण राज सिंह को सहारनपुर से मुरादाबाद और अतुल कुमार सिंह को शाहजहांपुर से बलिया भेजा गया है।

आकाश कुमार को लखनऊ से बहराइच और गजेंद्र पाल सिंह को अलीगढ़ से बलरामपुर भेजा गया है। संदीप कुमार तिवारी को प्रयागराज से मुरादाबाद और रामवीर सिंह को मुरादाबाद से एसडीएम अलीगढ़ बनाया गया है।

ऋषिकांत राजवंशी को बलिया से एडीएम न्यायिक, बांदा की जिम्मेदारी मिली है।अपूर्वा यादव को मुजफ्फरनगर से उपनिदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय बनाया गया है। इसके अलावा अपर आयुक्त स्तर पर भी फेरबदल हुआ है। 

विवेक कुमार यादव को वाराणसी मंडल से आगरा मंडल, अमरपाल सिंह को चित्रकूटधाम से सहारनपुर मंडल और रमेश यादव को सहारनपुर से मेरठ मंडल भेजा गया है। शशि भूषण को मुरादाबाद मंडल से अलीगढ़ मंडल तथा अखिलेश को अलीगढ़ मंडल से नगर निगम मुरादाबाद में अपर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रशासनिक विभागों में भी हुआ बदलाव

नगर निगम और अन्य विभागों में भी अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। संजय चावला को झांसी से उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का महाप्रबंधक बनाया गया है, जबकि अशोक कुमार गुप्ता को इसी पद से हटाकर एडीएम प्रशासन, झांसी भेजा गया है।देवेंद्र सिंह को कन्नौज से अपर जिलाधिकारी (नगर), ट्रांस गोमती लखनऊ बनाया गया है। 

रतन को चंदौली से एडीएम वित्त एवं राजस्व, कन्नौज और राज कुमार मित्तल को लखनऊ से एडीएम न्यायिक, चंदौली भेजा गया है।

जयजीत कौर होरा को प्रयागराज मंडल से भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का कुलसचिव और संस्कृति निदेशालय का अपर निदेशक बनाया गया है।