Movie prime

Meerut : प्रेमिका से वीडियो कॅाल पर कहासुनी के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, बाहर दरवाजे पर बिलखती रहे बीवी-बच्चे

 
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Meerut: के मवाना खुर्द गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक विवाहित युवक गुलजार ने खुद को पेट में गोली मार ली। बताया जा रहा है कि गोली मारने से पहले उसका किसी शादीशुदा महिला से वीडियो कॉल पर विवाद हुआ था। घटना के बाद परिजनों और पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घायल गुलजार को बाहर निकाला और इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

Meerut: पत्नी नहीं दिखाती थी फोन, तो पति ने कर ली खुदकुशी

तीन साल से चल रहा था प्रेम संबंध

गुलजार (32) दो बच्चों का पिता है और मोबाइल टावर की फाउंडेशन का ठेका करता है। उसकी पत्नी ने बताया कि गुलजार का मुजफ्फरनगर के खतौली की एक विवाहित महिला से करीब तीन-चार साल से संबंध था। दो दिन पहले वह बिना कुछ बताए घर से चला गया था और शनिवार रात लौटने के बाद भी किसी से कोई बातचीत नहीं की।

वीडियो कॉल पर झगड़ा, फिर चली गोली

रविवार सुबह जब पत्नी नाश्ता देने उसके कमरे में पहुंची तो गुलजार उस महिला से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। खाना लेकर उसने पत्नी को धक्का देकर बाहर कर दिया और कमरा बंद कर लिया। कमरे से तेज आवाज में कहासुनी सुनाई दे रही थी। गुलजार कह रहा था, "तूने मेरे साथ खेल खेला है।" कुछ देर बाद अचानक गोली चलने की आवाज आई, जिससे घर में अफरातफरी मच गई।

पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, अस्पताल में भर्ती

परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई, जहां गुलजार बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा था। उसे गंभीर हालत में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कमरे से तमंचा और कारतूस बरामद

जांच के दौरान पुलिस को कमरे में रखी ड्रेसिंग टेबल से एक देसी तमंचा (.315 बोर), दो खाली खोखे और दो जिंदा कारतूस मिले हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

‘मौत की जिम्मेदार महिला होगी’: गुलजार

गुलजार की पत्नी ने साफ किया कि उसका पति से कोई घरेलू विवाद नहीं था। वहीं, घायल गुलजार ने अपने रिश्तेदारों से कहा कि अगर उसकी मौत होती है, तो उसकी जिम्मेदार खतौली की वह महिला होगी। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी है। तहरीर मिलने और जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।