Movie prime

यूपी में मानसून हुआ सक्रिय, वाराणसी, चंदौली समेत आज 19 जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश का अलर्ट

 
UP Weather Update
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

उत्तर प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है, जिससे लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली है। खासकर नोएडा में मंगलवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है और अधिकतम तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के 19 जिलों में गरज-चमक, 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के 43 अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

येलो अलर्ट वाले जिलों में गौतमबुद्धनगर (नोएडा), गाजियाबाद, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, देवरिया, बलिया, आजमगढ़, मऊ समेत पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिले शामिल हैं।

वहीं सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, झांसी, जालौन, हमीरपुर और महोबा समेत 19 जिलों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

10 जुलाई से पूर्वी यूपी में भी बढ़ेगी बारिश

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मानसूनी गतिविधियां लगातार मजबूत हो रही हैं। अगले तीन दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है। इसके बाद 10 से 13 जुलाई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी व्यापक और अच्छी वर्षा होने के आसार हैं।

कई जिलों में रिकॉर्ड बारिश

बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश दर्ज की गई। चित्रकूट में सबसे अधिक 144.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा बदायूं में 94 मिमी, सिद्धार्थनगर में 72.8 मिमी, मेरठ में 71.9 मिमी और मुजफ्फरनगर में 68 मिमी बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही वर्षा से प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।