Movie prime

UP में फ्री राशन वितरण की नई तारीखें जारी, 8 मई तक मिलेगा अनाज, जानें समय

 
Cm yogi
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत देने के लिए इस महीने मुफ्त राशन वितरण अभियान शुरू किया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मई 2026 के लिए प्रदेश में 24 अप्रैल से 8 मई तक निःशुल्क राशन बांटा जाएगा।

इस संबंध में खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक खुलेगी राशन दुकानें

सत्यवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी उचित दर दुकानों पर प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक राशन वितरण किया जाएगा।

कार्डधारकों को कितना मिलेगा राशन?

अंत्योदय कार्डधारकों को:
21 किलो गेहूं
14 किलो चावल
कुल 35 किलो राशन मुफ्त मिलेगा
पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को:
प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं
2 किलो चावल
कुल 5 किलो राशन मुफ्त दिया जाएगा
‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ सुविधा लागू

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत पोर्टेबिलिटी सुविधा भी जारी रहेगी। इसका मतलब है कि लाभार्थी किसी भी जिले या अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी उचित दर दुकान से राशन प्राप्त कर सकते हैं।

आधार सत्यापन न होने पर OTP से मिलेगा राशन

विभाग ने बताया कि 8 मई अंतिम तिथि होगी। अंतिम दिन जिन उपभोक्ताओं का आधार प्रमाणीकरण नहीं हो पाएगा, उन्हें मोबाइल OTP वेरीफिकेशन के जरिए राशन दिया जाएगा।

शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी

अगर किसी लाभार्थी को राशन वितरण में परेशानी होती है या निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न मिलता है, तो वह संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर सकता है।

इसके लिए शिकायत प्रकोष्ठ का मोबाइल नंबर: 7938564608 जारी किया गया है।

KYC जल्द कराएं

खाद्य विभाग ने राशन कार्डधारकों से अपील की है कि जिनकी KYC अभी बाकी है, वे जल्द प्रक्रिया पूरी करा लें। समय पर KYC न कराने पर यूनिट निरस्त की जा सकती है।

साथ ही परिवार में विवाह, मृत्यु या नाम परिवर्तन जैसी स्थिति होने पर कार्ड विवरण अपडेट कराने की भी सलाह दी गई है।