अखिलेश के ट्वीट पर ओपी राजभर ने किया पलटवार, बोले- AC-PC के नेता है, जहां समर्थन देते हैं वहां हार...
ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव को ‘AC और PC के नेता’ बताया और उनके राजनीतिक भविष्य पर भी सवाल खड़े किए।
बंगाल चुनाव पर भी कसा तंज
राजभर ने पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों को लेकर कहा कि उन्हें पहले से ही परिणाम का अंदाजा था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस दिन अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी की जीत का दावा किया, उसी दिन उन्हें हार का भरोसा हो गया था।
‘जहां समर्थन, वहां हार’ का आरोप
राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि, उद्धव ठाकरे का समर्थन किया, वे हार गए, अरविंद केजरीवाल का समर्थन किया, वे हार गए। तेजस्वी यादव के लिए प्रचार किया, वे हार गए। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की बात की, वे भी सफल नहीं हुए।
2027 चुनाव को लेकर बड़ा दावा
राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव खुद 2014, 2017, 2019 और 2022 के चुनाव हार चुके हैं और 2027 में भी हारेंगे। उन्होंने दावा किया कि 2027 के बाद अखिलेश यादव की राजनीति समाप्त हो जाएगी।
परिवार की विरासत का जिक्र
राजभर ने यह भी कहा कि अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनना उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव की मेहनत का परिणाम था।
अपने बयान में राजभर ने अखिलेश यादव की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वे ‘दोपहर तक सोते हैं, एसी से बाहर नहीं निकलते और सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित हैं।’
