CM Yogi पर अभद्र टिप्प्णी पर भड़के परमहंस आचार्य, बोले- मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़...
अयोध्या में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां और गोवंश को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी के बाद संत समाज में नाराजगी देखने को मिल रही है। इस मामले में तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कड़ा विरोध जताया है।
रविवार को तपस्वी छावनी में संत समाज की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम के बयान के विरोध में उनका पोस्टर जलाया गया। पोस्टर जलाने से पहले उसे पैरों तले रौंदकर संतों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया।
बयान को बताया मातृशक्ति और गोवंश का अपमान
विरोध प्रदर्शन के दौरान परमहंस आचार्य ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी मातृशक्ति और गोवंश का अपमान है। उन्होंने कहा कि ऐसी भाषा का प्रयोग अस्वीकार्य है और इससे समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
सख्त कार्रवाई की मांग
परमहंस आचार्य ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ देशद्रोह और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है और मातृशक्ति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जा सकती।
एक करोड़ रुपये इनाम की घोषणा
विरोध प्रदर्शन के दौरान परमहंस आचार्य ने विवादित बयान देते हुए कहा कि जो व्यक्ति अब्दुल्ला सलीम को “72 हूरों के पास भेजेगा”, उसे एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा।
इस बयान के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है और क्षेत्र में इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
