Movie prime

नीब करौरी बाबा के धाम की यात्रा होगी आसान, यूपी में बनेगा आध्यात्मिक सर्किट, 5 टूर पैकेज शुरू

 
.. neem
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में संत नीब करौरी बाबा के भक्तों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार बाबा से जुड़े प्रमुख धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों को एक सर्किट के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रही है। इस आध्यात्मिक सर्किट के जरिए यूपी में बाबा से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों को आपस में जोड़ा जाएगा, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इन स्थलों की यात्रा करना आसान हो सके।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम (UPSTDC) ने नीब करौरी बाबा से जुड़े धामों के लिए पांच विशेष टूर पैकेज भी शुरू किए हैं। इन पैकेजों के तहत दिल्ली और लखनऊ से यात्रा की सुविधा दी जा रही है। यात्रियों की जरूरत के मुताबिक 2 दिन, 3 दिन और 5 दिन की अलग-अलग यात्राओं के विकल्प रखे गए हैं। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को बाबा से जुड़े प्रमुख स्थलों के दर्शन के साथ बेहतर यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

वहीं, बाबा से जुड़े धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकास पर भी सरकार का फोकस है। इसके तहत फिरोजाबाद और फर्रुखाबाद में करीब 12.93 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं के जरिए संबंधित पर्यटन स्थलों को बेहतर बनाने के साथ श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

सरकार की इस पहल का उद्देश्य संत नीब करौरी बाबा की आध्यात्मिक विरासत और उनके संदेश को देश-दुनिया तक पहुंचाना भी है। विशेष टूर पैकेज के जरिए श्रद्धालु बाबा से जुड़े प्रमुख स्थलों की यात्रा एक व्यवस्थित तरीके से कर सकेंगे।


अगर आप इन टूर पैकेज के जरिए नीब करौरी बाबा से जुड़े धामों की यात्रा करना चाहते हैं, तो UPSTDC से संपर्क कर सकते हैं। यात्रा और बुकिंग से जुड़ी जानकारी के लिए +91 91490 99890 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा UPSTDC की आधिकारिक वेबसाइट upstdc.co.in पर भी टूर पैकेज और बुकिंग से संबंधित जानकारी उपलब्ध है।