Movie prime

यूपी में बिजली कटौती पर बड़ा एक्शन, पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड

 
Power Cut
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बिजली कटौती और तकनीकी खराबियों को लेकर बड़ा प्रशासनिक एक्शन हुआ है। यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन के एमडी मयूर माहेश्वरी ने दो अधिशासी अभियंताओं को निलंबित कर दिया है।
 

जानकारी के मुताबिक अधिशासी अभियंता पारेषण गाजियाबाद राहुल को निलंबित कर मेरठ मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। वहीं अधिशासी अभियंता पारेषण मेरठ योगेश कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। कई जिलों में लोगों ने पावर हाउस का घेराव कर प्रदर्शन भी किया है।

ट्रांसमिशन लाइनों में आई थीं तकनीकी खराबियां

बताया जा रहा है कि मेरठ क्षेत्र की 132 केवी ट्रांसमिशन लाइनों में लगातार तकनीकी खराबियां सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। रिपोर्ट के अनुसार 19 मई 2026 को 132 केवी मोदीनगर-2 कंकरखेड़ा लाइन ट्रिप हो गई थी। जांच में टावर संख्या 33 और 34 के बीच कंडक्टर टूटने की जानकारी मिली।

इसके अगले दिन 20 मई को 132 केवी मोदीनगर-2 बेदवापुर लाइन भी ट्रिप हो गई। इस दौरान टावर संख्या 8 और 9 के बीच मिड स्पैन ज्वाइंट से कंडक्टर टूटने और टावर का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई।

इसके अलावा भी कई इलाकों से ट्रांसमिशन फॉल्ट और तकनीकी गड़बड़ियों की शिकायतें मिली थीं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ और अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

बिजली संकट पर CM योगी सख्त

प्रदेश में बढ़ती गर्मी और बिजली संकट को लेकर Yogi Adityanath भी सख्त नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री रविवार सुबह 10:30 बजे बिजली विभाग की बड़ी समीक्षा बैठक करेंगे।

बैठक में ऊर्जा मंत्री A. K. Sharma और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

बताया जा रहा है कि बैठक में बिजली आपूर्ति, फॉल्ट, ट्रिपिंग और अधिकारियों की जवाबदेही जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही बिजली संकट से निपटने के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए जाएंगे।