Movie prime

प्रयागराज : महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, सेक्टर 18 और 19 के बीच जले कई पंडाल

 
प्रयागराज : महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, सेक्टर 18 और 19 के बीच जले कई पंडाल
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

प्रयागराज के महाकुंभ नगर में एक बार फिर आग लगने की सूचना मिली है। यह आग सेक्टर 19 स्थित नरेंद्रा नंद के पंडाल में भड़क उठी। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं।

दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

पुलिस ने घटनास्थल को चारों ओर से घेर लिया है और किसी को भी वहां जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हुई हैं। अधिकारियों के अनुसार, अब तक किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

डीआईजी ने दिया बयान

महाकुंभ क्षेत्र में आग की घटना को लेकर डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। यह आग सेक्टर 19 में कल्पवासियों द्वारा छोड़े गए कुछ पुराने टेंटों में लगी थी। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही किसी के घायल होने की खबर है।