Movie prime

यूपी में 4-5 दिन और बरसेंगे बादल, लखनऊ समेत 46 जिलों में बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी

 
UP Weather Update
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव मोड में आ गया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर तेज हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक यूपी में मानसूनी गतिविधियां जारी रह सकती हैं। आज 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 22 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 56 जिलों में आकाशीय बिजली और गरज-चमक को लेकर चेतावनी दी गई है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, अयोध्या, बरेली, बदायूं, बहराइच, बाराबंकी, फतेहपुर, गोंडा, हरदोई, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, संभल, भदोही, शाहजहांपुर, सीतापुर, श्रावस्ती और सुल्तानपुर शामिल हैं।

लखनऊ में भी लगातार बारिश का दौर जारी है। राजधानी में आज भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो दिन बाद बारिश की तीव्रता कुछ कम हो सकती है, लेकिन बारिश पूरी तरह थमने की संभावना कम है। लगातार बारिश के चलते तापमान गिरने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक पूर्वी यूपी में बारिश का दौर आगे भी जारी रहेगा। 19 अगस्त को पूर्वी यूपी में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पश्चिमी यूपी और तराई बेल्ट में आज और कल बारिश का जोर रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और आकाशीय बिजली से बचने की अपील की है।