Movie prime

इस्तीफा देने वाले PCS अफसर अलंकार अग्निहोत्री से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की फोन पर बातचीत, दिया बड़ा ऑफर

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री और ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बीच फोन पर हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह बातचीत माघ मेले के दौरान शंकराचार्य के शिविर से हुई बताई जा रही है।

वायरल वीडियो में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अलंकार अग्निहोत्री से फोन पर बात करते नजर आ रहे हैं। बातचीत के दौरान शंकराचार्य ने कहा कि सरकार द्वारा दिया गया पद अपनी जगह है, लेकिन धर्म के क्षेत्र में उससे भी बड़ा दायित्व उन्हें सौंपने का प्रस्ताव किया जाता है।

शंकराचार्य ने कहा कि अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे की खबर सुनकर उनके मन में दो तरह की भावनाएं हैं। एक ओर यह दुख है कि उन्होंने कठिन परिश्रम और लगन से पढ़ाई कर यह पद हासिल किया था, जो एक झटके में छूट गया। वहीं दूसरी ओर, सनातन धर्म के प्रति उनकी गहन निष्ठा से पूरा समाज प्रसन्न और उत्साहित है।

उन्होंने कहा कि समाज ऐसे निष्ठावान लोगों का अभिनंदन करता है और चाहता है कि वे सनातन धर्म की सेवा में आगे बढ़ें। इसी क्रम में शंकराचार्य ने धर्म के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण दायित्व संभालने का प्रस्ताव भी रखा। इस पर अलंकार अग्निहोत्री ने विनम्रता से उत्तर देते हुए कहा, “ठीक है महाराज जी, जल्द ही आपका आशीर्वाद लेने आएंगे और आपसे मिलेंगे।

गौरतलब है कि PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने सरकारी नीतियों, विशेष रूप से नए UGC नियमों को लेकर गहरे मतभेद का हवाला दिया। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण विरोधी अभियान चलने का आरोप लगाया।

अलंकार अग्निहोत्री का कहना है कि हाल के दिनों में ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ हुई घटनाएं और UGC 2026 के प्रस्तावित नियम उनके इस्तीफे के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने इन मुद्दों को लेकर अपनी असहमति सार्वजनिक रूप से जाहिर की है।