Movie prime

शिवपाल यादव के बेटे आदित्य ने हरिद्वार में की प्रतीक यादव की अस्थियां विसर्जित, फूट-फूट कर रोई पत्नी अपर्णा यादव और बेटियां

 
..
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव (Prateek Yadav) की अस्थियां शनिवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की गईं। इस दौरान पूरा परिवार भावुक नजर आया। अस्थि विसर्जन के समय पत्नी Aparna Yadav फूट-फूटकर रो पड़ीं, जबकि छोटी बेटी पद्मजा ने पिता की अस्थियों को माथे से लगाया और भावुक होकर रोने लगीं।

सबसे भावुक पल तब आया, जब पद्मजा ने ‘I LOVE PAPA’ लिखा एक कार्ड गंगा में प्रवाहित किया। यह दृश्य देखकर घाट पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

बाबा रामदेव की मौजूदगी में हुआ अनुष्ठान

हरिद्वार घाट पर योग गुरु Baba Ramdev की मौजूदगी में पुरोहितों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान अपर्णा यादव अपनी दोनों बेटियों प्रथमा और पद्मजा के साथ हाथ जोड़कर पूजा में शामिल रहीं।

अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया में Aditya Yadav ने अस्थि कलश को गंगा में प्रवाहित किया। परिवार के अन्य सदस्य भी इस दौरान मौजूद रहे।

चार्टर्ड प्लेन से पहुंचा परिवार

शनिवार सुबह अपर्णा यादव परिवार के साथ लखनऊ से चार्टर्ड विमान के जरिए देहरादून पहुंचीं। उनके साथ Tej Pratap Yadav, Akshay Yadav, अपर्णा के पिता अरविंद बिष्ट और भाई अमन भी मौजूद थे।

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पूरा परिवार सड़क मार्ग से हरिद्वार पहुंचा, जहां गंगा घाट पर अस्थि विसर्जन किया गया। इसके बाद परिवार कनखल के लिए रवाना हो गया, जहां वे Swami Avdheshanand Giri से मुलाकात करेंगे।

38 साल की उम्र में हुआ था निधन

गौरतलब है कि Prateek Yadav का 13 मई को लखनऊ में 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। 14 मई को उनका अंतिम संस्कार किया गया था, जिसमें उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने मुखाग्नि दी थी।

प्रतीक यादव, Mulayam Singh Yadav की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। उनकी पत्नी अपर्णा यादव वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।