चावल को लेकर भाई से हुआ झगड़ा तो मां ने डांटा, नाराज होकर किशोरी ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान
May 26, 2026, 10:16 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
उत्तर प्रदेश के झांंसी में एक मामूली घरेलू विवाद के बाद 17 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बड़ागांव थाना क्षेत्र के बाल टांडा गांव की है। बताया जा रहा है कि लड़की का अपने छोटे भाई से खाने में चावल कम मिलने को लेकर झगड़ा हुआ था। बाद में मां की डांट से नाराज होकर उसने यह कदम उठा लिया।
परिजनों के मुताबिक मृतका अंकिता घर पर ही रहती थी और पढ़ाई छोड़ चुकी थी। उसके पिता बिटोली वर्मा और मां ममता मजदूरी करते हैं। घटना वाले दिन दोनों काम पर गए हुए थे और बच्चों के लिए घर पर दाल-चावल बनाकर गए थे।
दोपहर में अंकिता के छोटे भाई जयदेव ने अपनी थाली में ज्यादा चावल परोस लिए, जिससे अंकिता को कम चावल मिले। इसी बात को लेकर दोनों भाई-बहन के बीच कहासुनी हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
रात करीब 9 बजे जब माता-पिता घर लौटे तो जयदेव ने पूरे विवाद की जानकारी दी। इस पर मां ने अंकिता को डांट दिया। नाराज होकर अंकिता अपने कमरे में चली गई और अंदर से कुंडी बंद कर ली।
काफी देर तक जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को शक हुआ। कई बार आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खुलवाया। अंदर का दृश्य देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। अंकिता कमरे में लोहे के पाइप से साड़ी का फंदा बनाकर लटकी हुई थी। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पिता ने बताया कि अंकिता जिद्दी स्वभाव की थी और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाती थी। परिवार को लगा था कि कुछ देर बाद उसका गुस्सा शांत हो जाएगा, लेकिन काफी देर तक बाहर न आने पर अनहोनी की आशंका हुई।
Uttar Pradesh Police के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। बड़ागांव थाना प्रभारी बलराज शाही ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।