Movie prime

सात फेरों से पहले उठी अर्थी: शाहजहांपुर में दूल्हे की मौत, सड़क हादसे में हुआ था घायल

 
.,,..
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
शाहजहांपुर में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सात फेरों से पहले ही दूल्हे की मौत हो गई। बरेली के फरीदपुर निवासी 25 वर्षीय संजू एक सड़क हादसे में घायल होने के बावजूद बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे थे, लेकिन मंडप तक पहुंचने से पहले उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में दम तोड़ दिया।

बताया गया कि 26 अप्रैल की रात संजू बाइक से रिश्तेदार को लेने जा रहे थे, तभी ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में उनके पेट में गंभीर चोट आई थी। बरेली के अस्पताल में इलाज के बाद हालत में थोड़ा सुधार होने पर उन्होंने शादी के लिए छुट्टी ले ली और बारात लेकर शाहजहांपुर पहुंच गए।

द्वारचार की रस्में किसी तरह पूरी कराई गईं। चोट के कारण दूल्हा चल नहीं पा रहा था, इसलिए वधू पक्ष की महिलाओं ने बग्घी पर ही तिलक किया। मंडप में जाने की तैयारी चल रही थी कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बुधवार तड़के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

दूल्हे के चचेरे भाई यशपाल ने बताया कि संजू शादी को लेकर बेहद खुश थे, लेकिन चोट के कारण लगातार दर्द में थे। उनकी मौत के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।