Movie prime

वरमाला फेंककर भागा दूल्हा, शादी में पहुंची महिला ने रोकी शादी, बोली- ये मेरा पति है...

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

आगरा के एत्मादपुर में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब जयमाल के दौरान एक महिला अचानक पहुंच गई और दूल्हे को अपना पति बताने लगी। महिला को देखते ही दूल्हा वरमाला फेंककर स्टेज से भाग निकला।
घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और करीब दो घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

4 गाड़ियों से पहुंची महिला, स्टेज पर मचा बवाल

जानकारी के मुताबिक, Firozabad के टूंडला से बारात एत्मादपुर पहुंची थी। शादी की रस्में पूरी हो चुकी थीं और जयमाल की तैयारी चल रही थी। तभी चार गाड़ियों से कुछ लोग पहुंचे, जिनमें एक महिला भी शामिल थी।

महिला सीधे स्टेज की ओर बढ़ी। उसे देखते ही दूल्हा घबरा गया और वरमाला फेंककर वहां से भाग निकला। इसके बाद महिला ने हंगामा करते हुए दावा किया कि दूल्हा उसका पति है।

कहानी में आया बड़ा ट्विस्ट

मामला और उलझ गया जब दूल्हे के बड़े भाई नेम सिंह ने पुलिस के सामने दावा किया कि महिला उसकी पत्नी है। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का उसके छोटे भाई यानी दूल्हे से कई साल से प्रेम संबंध है और वह उसी से शादी करना चाहती है। भाई ने यह भी कहा कि पत्नी उस पर नपुंसक होने का आरोप लगाती है।

पुलिस पहुंची, दूल्हा फरार

हंगामे की सूचना मिलते ही एत्मादपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक दूल्हा फरार हो चुका था। पुलिस दूल्हे के पिता और बड़े भाई को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

आखिर में दूसरे युवक से हुई शादी

शादी समारोह में हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और तय हुआ कि यह शादी नहीं होगी। इसके बाद दुल्हन के परिवार ने उसी समारोह में मौजूद एक परिचित युवक से बेटी की शादी करा दी। देर रात सादगी के साथ विवाह की रस्में पूरी की गईं।

पुलिस क्या बोली?

थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि महिला की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल दुल्हन पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।