Movie prime

नौकरी का झांसा देकर युवती की तस्करी, अलीगढ़ में 1.20 लाख में बेचा, दो महिलाएं गिरफ्तार

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

भदोही। जिले के रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मानव तस्करी का मामला सामने आया है, जहां नौकरी दिलाने के बहाने एक युवती को अलीगढ़ ले जाकर 1.20 लाख रुपये में बेच दिया गया। करीब चार महीने तक परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगने दी गई।

परिवार को हुआ शक, पुलिस में दी तहरीर

पीड़िता की मां ने 6 मार्च को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पाड़र गांव निवासी बिंदू नाम की महिला ने उनकी बेटी को काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गई थी। शुरुआती एक-दो दिन बातचीत कराई गई, लेकिन इसके बाद संपर्क पूरी तरह टूट गया।

तस्करी का पूरा नेटवर्क उजागर

पुलिस जांच में सामने आया कि युवती को पहले रॉबर्ट्सगंज से मिर्जापुर ले जाया गया, जहां उसे एक होटल में रखा गया। इसके बाद उसे आगरा ले जाकर गिरोह के सरगना को सौंप दिया गया। वहीं से उसे अलीगढ़ ले जाकर 1.20 लाख रुपये में बेच दिया गया।

बंधक बनाकर किया गया शोषण

खरीदने वाले व्यक्ति ने युवती को अपने घर में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसे बताया गया कि उसे पैसे देकर खरीदा गया है और अब उसे वहीं रहना होगा।

दो महिलाएं गिरफ्तार, सरगना फरार

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी बिंदू और उसकी सहयोगी सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने युवती को बेचने की बात कबूल की है। गिरोह के सरगना समेत चार अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं

मामले में पहले अपहरण का केस दर्ज था, लेकिन अब इसमें दुष्कर्म, आपराधिक साजिश और मानव तस्करी की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं।

पुलिस का कहना है कि पूरे गिरोह को जल्द पकड़ लिया जाएगा और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।