Movie prime

UP : 13 जज दंपतियों की एक ही जिले में पोस्टिंग, 266 ADJ का तबादला, 15 अप्रैल तक जॉइनिंग के निर्देश

 
Hc
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए राज्यभर में न्यायिक अधिकारियों के व्यापक तबादले किए हैं। इस आदेश के तहत 266 एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज (ADJ) के ट्रांसफर किए गए हैं। खास बात यह है कि इनमें कई जज दंपतियों को एक ही जिले में तैनाती दी गई है, जिससे वे साथ रह सकेंगे।

हाईकोर्ट के महानिबंधक मनजीत सिंह श्योराण द्वारा जारी सूची के अनुसार, सभी अधिकारियों को 15 अप्रैल तक अपना वर्तमान कार्यभार सौंपकर नई तैनाती स्थल पर जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

जज कपल्स को साथ पोस्टिंग

इस ट्रांसफर लिस्ट में करीब 13 जज दंपतियों को एक ही जिले में पोस्टिंग दी गई है। कुछ प्रमुख उदाहरण:

संतोष कुमार यादव और संदीपा यादव – बरेली
विकास नागर और प्रतीक्षा नागर – गोरखपुर
गौरव शर्मा और नीतू पाठक – वाराणसी
निशांत यादव और अर्चना यादव – शाहजहांपुर
सीता राम और अलका भारती – रामपुर
अभय प्रताप सिंह और अनुराधा पुंडीर – प्रयागराज

इस फैसले को न्यायिक अधिकारियों के पारिवारिक संतुलन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

कई अहम पदों पर नई जिम्मेदारी

हाईकोर्ट ने केवल जिला स्तर पर ही नहीं, बल्कि कई अधिकारियों को विशेष पदों पर भी तैनात किया है। इनमें शामिल हैं:

रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल)
ज्यूडिशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (JTRI)
विभिन्न ट्रिब्यूनल्स
राज्य सरकार के विधि विभाग में पदकुल 711 अधिकारियों में फेरबदल

इस बड़े प्रशासनिक बदलाव में केवल ADJ ही नहीं, बल्कि अन्य न्यायिक अधिकारियों को भी शामिल किया गया है:

266 ADJ
169 सिविल जज (सीनियर डिवीजन)
276 सिविल जज (जूनियर डिवीजन)

यानी कुल 711 न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

किन जिलों में सबसे ज्यादा तबादले?

आगरा, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, गाजियाबाद, वाराणसी और कानपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में बड़े स्तर पर ट्रांसफर हुए हैं।