Movie prime

तप रहा UP : बांदा रहा सबसे गर्म, वाराणसी-प्रयागराज में भी पारा 40 पार, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं

 
UP Weather
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

उत्तर प्रदेश: प्रदेश में अब गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार सुबह से तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तापमान में अचानक 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे कई जिलों में पारा 40°C के पार पहुंच गया है।

इन जिलों में पारा 40°C के पार

बीते 24 घंटों में बांदा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.6°C रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा झांसी, प्रयागराज, वाराणसी और सुल्तानपुर में भी तापमान 40°C के पार चला गया। बांदा में रात का तापमान 27.2°C दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।

गर्म पछुआ हवाओं का असर

मौसम विभाग के अनुसार, गर्म पछुआ हवाओं के कारण तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। खासतौर पर बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में भीषण गर्मी और तपिश महसूस की जा रही है।

अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, कर्नाटक और महाराष्ट्र में बने प्रति-चक्रवात (Anticyclone) के मध्य भारत की ओर बढ़ने से आने वाले एक सप्ताह में तापमान 3 से 4 डिग्री तक और बढ़ सकता है।

शहरों का हाल

  • लखनऊ: सुबह से तेज धूप, लू जैसे हालात, बारिश की कोई संभावना नहीं
  • प्रयागराज: लगातार बढ़ता तापमान, उमस में इजाफा
  • वाराणसी: सीजन में पहली बार 41°C दर्ज, 6 दिनों में 10°C तक बढ़ोतरी
  • मेरठ: धूप तेज, हवा कम, गर्मी का ज्यादा एहसास
  • बरेली: तापमान 38°C, तपिश बढ़ी

अगले 5 दिन का मौसम

  • 16 अप्रैल: मौसम शुष्क, हल्की हवा
  • 17 अप्रैल: आसमान साफ, गर्मी में बढ़ोतरी
  • 18 अप्रैल: लू चलने के आसार
  • 19 अप्रैल: तेज धूप और गर्म हवाएं
  • 20 अप्रैल: बारिश के कोई संकेत नहीं

कमजोर मानसून के संकेत

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस साल मानसून कमजोर रहने की संभावना है, जिससे गर्मी पिछले साल के मुकाबले ज्यादा पड़ सकती है।