UP Weather : कड़ाके की सर्दी के लिए हो जाओ तैयार! गिरने वाला है पारा, जानें IMD का अपडेट
Nov 5, 2025, 09:06 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
UP Weather : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बारिश के बाद अब ठंड ने दस्तक दे दी है। राज्य के अलग-अलग जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रात के समय अब लोगों को हल्की कपकपी महसूस होने लगी है, कई जगहों पर तो लोग रजाई-कंबल का सहारा लेने लगे हैं।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि आने वाले 3 से 4 दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। यानी प्रदेश में सर्दी का असर अब धीरे-धीरे बढ़ने वाला है।
लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में रहेगा शुष्क मौसम
लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के अनुसार, 5 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी संभागों में मौसम शुष्क रहेगा। आईएमडी ने सभी 75 जिलों को “ग्रीन जोन” में रखा है, यानी फिलहाल कहीं भी बारिश या तेज हवाओं की संभावना नहीं है।
6 और 7 नवंबर को भी ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके बाद तापमान में करीब 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।
नोएडा, लखनऊ और कानपुर में रहेगा साफ आसमान
आईएमडी के मुताबिक बुधवार को राजधानी लखनऊ में मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध दिख सकती है, लेकिन दोपहर तक आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा। लखनऊ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
नोएडा और कानपुर में भी मौसम खुशनुमा रहेगा। वहीं, गाजियाबाद, मथुरा, झांसी, ललितपुर, अलीगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, प्रयागराज, प्रतापगढ़, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, अयोध्या, बस्ती, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, रायबरेली, रामपुर और बरेली जैसे जिलों में भी मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि, कुछ जिलों में सुबह हल्का कोहरा या धुंध दिखाई दे सकता है।
बाराबंकी रहा सबसे ठंडा जिला
उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मंगलवार को बाराबंकी प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ और इटावा में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में फिलहाल न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे है, जिससे अब सुबह और रात के समय ठंड का असर साफ महसूस किया जा सकता है।