Movie prime

UP Weather : अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी, 26 जिलों में पारा 40°C पार, हीटवेव का अलर्ट

 
UP Weather
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। प्रदेश के 26 जिलों में तापमान 40°C या उससे अधिक पहुंच चुका है। रविवार सुबह से ही तेज धूप और कम हवा के कारण उमस भरी गर्मी ने हालात और मुश्किल कर दिए हैं। सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा देखने को मिल रहा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वाराणसी और प्रयागराज में 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है, ताकि बच्चों को गर्मी से बचाया जा सके।

पिछले 24 घंटों में बांदा देश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.6°C दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले बांदा एशिया का सबसे गर्म शहर रहा था, जब तापमान 45.4°C तक पहुंच गया था।

इस साल गर्मी ने सामान्य से करीब 10 दिन पहले ही दस्तक दे दी है। जहां पिछले वर्ष अप्रैल के अंत में तापमान 45°C पार हुआ था, वहीं इस बार यह स्थिति अप्रैल के मध्य में ही बन गई है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वी यूपी के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज समेत कई जिलों में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने और धूप से बचाव करने की सलाह दी गई है।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह के अनुसार, महाराष्ट्र के आसपास बने एंटी-साइक्लोन के प्रभाव से अगले 2-3 दिनों में तापमान 2-3°C तक और बढ़ सकता है। अधिकांश जिलों में पारा 45°C के पार जाने की संभावना है और फिलहाल राहत के कोई संकेत नहीं हैं।

शहरों का हाल:

  • लखनऊ: सुबह से तेज धूप, हवा कम होने से उमस बढ़ी। दोपहर में लू जैसे हालात।
  • कानपुर: साफ आसमान और तेज धूप, तापमान 40°C पार जाने की संभावना।
  • प्रयागराज: सुबह से ही उमस भरी गर्मी, तापमान 40°C से ऊपर। स्कूलों का समय बदला गया।
  • गोरखपुर: लगातार बढ़ती गर्मी, चुभती धूप से लोग परेशान।