UP Weather : अगले 3 दिनों में यूपी में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, तेजी से गिरेगा पारा, IMD का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 2 से 3 दिनों तक पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी, जबकि कई जिलों में घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ाएगा।
पूर्वी यूपी में 100 से 50 मीटर दृश्यता वाला घना कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में बेहद घना कोहरा छाया रहेगा। दृश्यता 50 मीटर तक पहुंच सकती है, जिसके चलते यात्रा और आवागमन प्रभावित हो सकता है। इस क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट की संभावना
IMD का कहना है कि न्यूनतम तापमान में अगले तीन दिनों में 2°C तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे रात और सुबह के समय ठिठुरन काफी बढ़ जाएगी।
10 से 12 दिसंबर तक मौसम का हाल
-
10 दिसंबर: पूर्वी यूपी में घना कोहरा, पश्चिमी यूपी में हल्का से मध्यम कोहरा।
-
11 और 12 दिसंबर: मौसम साफ रहेगा, लेकिन पूर्वी यूपी के तराई बेल्ट में कोहरा घना रहेगा।
13 से 15 दिसंबर तक शुष्क मौसम
13 दिसंबर से प्रदेश में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। इन दिनों सुबह कहीं-कहीं मध्यम कोहरा छा सकता है।
इन जिलों में घने कोहरे का असर होगा ज्यादा
गोरखपुर, देवरिया, गोंडा, बस्ती, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, वाराणसी, आगरा, मथुरा, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अयोध्या, कौशांबी, चित्रकूट, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, रामपुर, बरेली, अलीगढ़, कानपुर, इटावा, कन्नौज, झांसी, ललितपुर, अमेठी, रायबरेली, कासगंज, आजमगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, गाजीपुर और सीतापुर में आज मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।
लखनऊ और नोएडा में मौसम का अपडेट
-
लखनऊ: आज न्यूनतम तापमान 9°C और अधिकतम 26°C।
-
11 दिसंबर को तापमान में 1°C की और गिरावट होगी।
-
-
नोएडा: सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ होगी।
कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव
13 दिसंबर को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिसका असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। अगले हफ्ते से राज्य के कई जिलों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पडने लगेगी।
लोगों को सलाह है कि सुबह और देर रात अनावश्यक बाहर निकलने से बचें और गर्म कपड़ों का उपयोग बढ़ाएं।
