Movie prime

UP Weather Update : कई जिलों में आज तेज हवा और बारिश के आसार, IMD ने बताया आगे कैसा रहेगा मौसम

 
UP Weather Update : कई जिलों में आज तेज हवा और बारिश के आसार, IMD ने बताया आगे कैसा रहेगा मौसम
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मौसम (UP Weather Update) ने एक बार फिर करवट ली है। कभी तेज हवाओं के झोंकों से तापमान में गिरावट महसूस हो रही है, तो कभी दोपहर की चिलचिलाती धूप लोगों को बेहाल कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। खासतौर पर 1 जून को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

UP Weather Update : 1 जून को तेज हवा और बौछारें संभव

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, शनिवार को प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों और पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर बिजली की गड़गड़ाहट और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका है।

UP Weather Update : कई जिलों में आज तेज हवा और बारिश के आसार, IMD ने बताया आगे कैसा रहेगा मौसम

इन जिलों में खास सतर्कता जरूरी

रविवार को बस्ती, कुशीनगर, गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद और बाराबंकी जिलों में तेज हवाओं के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

वहीं गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ और बिजनौर में भी मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है।

इसके अलावा गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में भी झोंकेदार हवा के साथ गरज-चमक की संभावना बनी हुई है।

तापमान में नहीं होगा कोई बड़ा बदलाव
\

अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि गर्मी का असर अभी भी बरकरार है। शनिवार को आगरा के ताज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उरई में 41.8℃, बहराइच में 41.6℃, मुरादाबाद में 41.5℃ और वाराणसी (बीएचयू) में 41.1℃ तापमान दर्ज किया गया।