Movie prime

UP Weather Update : यूपी में सूरज दिखाएगा तेवर, शुरू होगा प्रचंड ग्रमी का प्रकोप, 14 मई से चलेगी लू

 
UP Weather Update : यूपी में सूरज दिखाएगा तेवर, शुरू होगा प्रचंड ग्रमी का प्रकोप, 14 मई से चलेगी लू
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मौसम अब धीरे-धीरे और भी ज्यादा गर्म होने वाला है। आने वाले दिनों में लखनऊ समेत कई जिलों में तेज धूप के कारण लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 14 मई से प्रदेश (UP Weather Update) के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना है। इसके साथ ही बारिश या ठंडी हवाओं की कोई उम्मीद नहीं है। अगले चार से पांच दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

UP Weather Update : पूरे यूपी में तपेगा सूरज

12 मई को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश (UP Weather Update) का आसमान साफ रहेगा और धूप काफी तेज हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में दिन हो या रात, गर्मी से राहत मिलना मुश्किल है। सोमवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर और बस्ती में तापमान का असर मध्यम स्तर का रहने का अनुमान है, लेकिन इसके बाद इसमें बढ़ोतरी हो सकती है।

UP Weather Update : यूपी में सूरज दिखाएगा तेवर, शुरू होगा प्रचंड ग्रमी का प्रकोप, 14 मई से चलेगी लू

सावधानी रखें:

  • दोपहर के समय घर से निकलने से बचें
  • धूप में जाते समय छाता, टोपी या सनस्क्रीन का उपयोग करें
  • खूब पानी पीते रहें ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे