Movie prime

UP Weather Update : यूपी में भीषण गर्मी का कहर जारी, वार्म नाइट का अलर्ट

 
UP Weather Update : यूपी में भीषण गर्मी का कहर जारी, वार्म नाइट का अलर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में गर्मी (UP Weather Update) का कहर लगातार तेज होता जा रहा है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। दिन में जहां झुलसाने वाली गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं रातें भी अब राहत नहीं दे रहीं। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह गर्मी आने वाले दिनों में और तेज होगी। फिलहाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

UP Weather Update : यूपी में भीषण गर्मी का कहर जारी, वार्म नाइट का अलर्ट

UP Weather Update : बांदा सबसे गर्म

तापमान के आंकड़ों की बात करें तो राज्य में सबसे अधिक गर्मी बांदा में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, बलिया में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रात की गर्मी को दर्शाता है।

14 और 15 मई को शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 14 मई को पूर्वी और पश्चिमी यूपी (UP Weather Update) में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है। 15 मई को भी मौसम साफ और गर्म बना रहेगा और कुछ इलाकों में उष्ण लहर (हीटवेव) की आशंका बनी रहेगी। हालांकि, कहीं-कहीं शाम को आंधी चल सकती है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है।

UP Weather Update : यूपी में भीषण गर्मी का कहर जारी, वार्म नाइट का अलर्ट

वॉर्म नाइट का अलर्ट, तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि बीते पखवाड़े में मौसमी गतिविधियों में काफी कमी आई है और बीते 48 घंटों में तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है। अगले चार से पांच दिनों में पारा 2 से 4 डिग्री तक और चढ़ सकता है। पूर्वी यूपी में 13 और 14 मई की रातें “वॉर्म नाइट” की स्थिति में रहेंगी यानी रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

लू का दायरा बढ़ेगा, तराई में हल्की बारिश की संभावना

14-15 मई को पूर्वांचल और तराई क्षेत्रों के कई हिस्सों में लू की चेतावनी दी गई है। 16 मई के बाद लू का असर प्रदेश के दक्षिणी इलाकों तक फैल सकता है। हालांकि, तराई में संभावित वर्षा के कारण वहां लू की स्थिति कुछ कमजोर पड़ने की संभावना है।