Movie prime

UP Weather Update : यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, 48 घंटे में पूरे प्रदेश में जमकर होगी बरसात

 
UP Weather Update : यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, 48 घंटे में पूरे प्रदेश में जमकर होगी बरसात
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में अब मॉनसून ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। 18 जून को दस्तक देने के बाद भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश की कमी महसूस की जा रही थी, लेकिन अब मौसम (UP Weather Update) का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटे को उत्तर प्रदेश के लिए बेहद अहम बताया है। उम्मीद है कि इस दौरान मॉनसून पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा।

UP Weather Update : कहां-कहां हो सकती है तेज बारिश?

आईएमडी की मानें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बरेली, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, सहारनपुर और आसपास के जिलों में मूसलधार बारिश होने की पूरी संभावना है। वहीं, पूर्वी यूपी के गोरखपुर, कुशीनगर, संत कबीर नगर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बहराइच, बलिया, देवरिया, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित कई जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

कुछ जिलों में हल्की बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है। इसमें शामिल हैं:

  • पूर्वी यूपी: वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, बस्ती, सोनभद्र, कुशीनगर, प्रतापगढ़
  • पश्चिमी यूपी: सहारनपुर, शामली, बागपत, आगरा, मेरठ, इटावा, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, रामपुर, अमरोहा

क्यों थमा था मॉनसून?

मौसम विभाग के अनुसार, 18 जून को मॉनसून (UP Weather Update) ने प्रदेश में एंट्री तो ले ली थी, लेकिन कुछ दिन वह स्थिर रहा, जिस कारण अच्छी बारिश नहीं हो सकी। हालांकि अब मॉनसून ने दोबारा गति पकड़ ली है और जल्द ही पूरे प्रदेश को भीगाने के लिए तैयार है।

क्या है सलाह?

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और प्राकृतिक आपदाओं से सतर्क रहने की अपील की है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।