Movie prime

UP Weather Update : 30 जिलों में आज गरज-चमक संग वज्रपात का अलर्ट, IMD ने बताया अगले दिनों तक कैसा रहेगा मौसम 

 
UP Weather Update : 30 जिलों में आज गरज-चमक संग वज्रपात का अलर्ट, IMD ने बताया अगले दिनों तक कैसा रहेगा मौसम 
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में इस बार नौतपा का असर नजर नहीं आ रहा है। आमतौर पर इस समय जबरदस्त गर्मी और लू पड़ती है, लेकिन इस बार मौसम ने करवट (UP Weather Update) ले ली है। राज्य के पूर्वी हिस्सों के 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

UP Weather Update : 31 मई तक मौसम रहेगा सुहाना

पिछले 48 घंटों में यूपी के 8 शहरों में बारिश दर्ज की गई है। फर्रुखाबाद में सबसे ज्यादा 10.9 मिमी बारिश हुई है। इसके अलावा श्रावस्ती, गाजीपुर, बहराइच और आजमगढ़ में भी अच्छी बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह सुहावना मौसम (UP Weather Update) 31 मई तक बना रह सकता है।

UP Weather Update : 30 जिलों में आज गरज-चमक संग वज्रपात का अलर्ट, IMD ने बताया अगले दिनों तक कैसा रहेगा मौसम 

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक बोले - नहीं चली लू

वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह के अनुसार, बीते 24 घंटों में यूपी के किसी भी जिले में लू नहीं चली है और दिन का तापमान भी सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड नहीं हुआ।

इन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा

मौसम विभाग ने राज्य के सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फर्रुखाबाद, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं सहित आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। साथ ही, इन जिलों में झोंकेदार हवा चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

UP Weather Update : 30 जिलों में आज गरज-चमक संग वज्रपात का अलर्ट, IMD ने बताया अगले दिनों तक कैसा रहेगा मौसम 

आगामी 3 दिनों का मौसम पूर्वानुमान:

28 मई:

कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं। 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

29 मई:

पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है, लेकिन साथ ही तेज हवाओं और बारिश का भी अलर्ट है।

30 मई:

तेज हवाएं चलेंगी (30-40 किमी/घंटा)। कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।