Movie prime

UP Weather Update : यूपी और दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 3 दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट

 
UP Weather Update : यूपी और दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 3 दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

UP Weather Update : उत्तर भारत में मौसम (UP Weather Update) ने करवट ले ली है। खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में अगले 24 से 72 घंटे के दौरान मौसम में हलचल देखने को मिलेगी। मई का महीना जाते-जाते प्रदेशवासियों को बारिश की फुहारों से भिगो सकता है।

UP Weather Update : मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 29 मई से उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में घने बादल, गरज-चमक, और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

UP Weather Update : यूपी और दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 3 दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट

इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है। यानी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।


कहां-कहां हो सकती है बारिश और तेज हवाएं?

  • पूर्वी यूपी के जिलों में: कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, श्रावस्ती और हरदोई में बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
  • पश्चिमी और मध्य यूपी के जिलों में भी यही हाल रहेगा: बांदा, फतेहपुर, गोरखपुर, देवरिया, संतकबीरनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बस्ती, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, अमरोहा, बिजनौर, कासगंज, एटा, मैनपुरी, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली और अमेठी में आंधी-तूफान के साथ वर्षा की संभावना है।
UP Weather Update : यूपी और दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 3 दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट

तापमान और गर्मी से राहत

फिलहाल बांदा और उरई जैसे क्षेत्रों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, लेकिन मौसम (UP Weather Update) की इस बदली चाल से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में बादल छाए रहने और बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है।


मानसून के संकेत

मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि 18 जून तक उत्तर प्रदेश में मानसून के प्रवेश की संभावना है। फिलहाल, 29 से 31 मई तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा और कहीं-कहीं पर उमस के बावजूद तेज हवा व हल्की वर्षा राहत का अहसास कराएंगी।