Movie prime

UP Weather Update : मौसम ने लिया करवट, यूपी के कई जिलों में आज भी गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

 
UP Weather Update : मौसम ने लिया करवट, यूपी के कई जिलों में आज भी गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

UP Weather Update : रविवार को राजधानी समेत पूर्वांचल और अवध के कई जिलों में मौसम (UP Weather Update) ने अचानक करवट ले ली। सुबह की उमस भरी गर्मी के बाद दोपहर के समय तेज हवाओं और बादलों की दस्तक ने मौसम को पलट दिया। लखनऊ के पुराने हिस्सों, ठाकुरगंज, बाराबंकी और हरदोई की सीमावर्ती क्षेत्रों में हल्की फुहारें पड़ीं, जबकि हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी मौसम का यही मिजाज रहने की संभावना है।

UP Weather Update : ओलावृष्टि और आंधी का असर पूरे इलाके में

इससे पहले, रायबरेली सहित अवध के कई जिलों में ओलावृष्टि देखने को मिली। पूर्वांचल के भी कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। बिजली गिरने और दीवार ढहने की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। मौसम में आए बदलाव से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन का तापमान 0.6 डिग्री, और रात का तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस घट गया। रविवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

वैज्ञानिकों का विश्लेषण: पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं का मिलन बना कारण

अमौसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान बदलाव पश्चिमी विक्षोभ, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण और पूर्वा-दक्षिण पश्चिमी हवाओं के मिलन के चलते हो रहा है। सोमवार तक गरज-चमक और बौछारों की संभावना है। हालांकि मंगलवार से मौसम तंत्र के कमजोर पड़ने की उम्मीद है।

पूर्वांचल में तबाही का मंजर, कई की जान गई, फसलों को नुकसान

वाराणसी और गाजीपुर में रविवार को ओलावृष्टि हुई, जिससे आम की लगभग 50% फसल नष्ट हो गई।
जौनपुर में तेज आंधी और बारिश के बीच दीवार गिरने और बिजली गिरने की घटनाओं में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की जान चली गई।

  • मछलीशहर के भाटाडीह गांव में शीला देवी (35) की मौत बिजली गिरने से हुई।
  • ताजुद्दीनपुर में उमाशंकर (12) और ज्योति (17) झुलस गए।
  • प्रेमादेवी (42) की दीवार गिरने से मौत हो गई।

चंदौली के बरबसपुर गांव में हिना बानो (17) की जान बिजली गिरने से गई, जबकि नौगढ़ में दो भैंसें बिजली की चपेट में आ गईं।
सोनभद्र में कमलेश पांडेय (50) पर बिजली गिरने से मौत हुई।
गाजीपुर में पांच मिनट की ओलावृष्टि के कारण कई पेड़ धराशायी हो गए।
भदोही, मिर्जापुर और बलिया में भी तेज हवाओं और हल्की बारिश ने मौसम को प्रभावित किया।

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव (UP Weather Update) बना रहेगा और तेज हवाओं के साथ बादलों की आवाजाही जारी रहेगी।