Movie prime

UP Weather Update : यूपी में मौसम फिर लेगा यू-टर्न सोनभद्र, कानुपर समेत कई जिलों में तेज हवाओं और आंधी-तूफान का अलर्ट

 
UP Weather Update : यूपी में मौसम फिर लेगा यू-टर्न  सोनभद्र, कानुपर समेत कई जिलों में तेज हवाओं और आंधी-तूफान का अलर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट (UP Weather Update) लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से राज्य के कई हिस्सों में तापमान में तेजी से इजाफा देखने को मिलेगा। अगले चार से पांच दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है, जिससे यह 40 डिग्री के करीब पहुंच जाएगा। हालांकि, अभी लू जैसी स्थितियों की आशंका नहीं है।

UP Weather Update : लखनऊ में बादलों की आंख-मिचौली

मंगलवार को लखनऊ और आसपास के इलाकों में सुबह से ही बादल छाए रहे। हल्की धूप के बीच आसमान में बादलों का दबदबा बना रहा, जिससे लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिली। पूरे दिन मौसम सुहावना (UP Weather Update) बना रहा और धूप-छांव का सिलसिला चलता रहा।

इन जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना

मौसम विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बुधवार से पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, सोनभद्र, मीरजापुर, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, झांसी सहित दर्जनों जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

तेज हवाओं के साथ आंधी के भी संकेत
इन इलाकों में आने वाले दिनों में तेज रफ्तार हवाएं चलने की भी संभावना है। हवाओं की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है, जिससे हल्की आंधी या तूफानी झोंकों का सामना करना पड़ सकता है।

सावधानी जरूरी
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खुले में खड़े पेड़-पौधों या कमजोर निर्माणों के नीचे न खड़े होने और मौसम की ताज़ा अपडेट पर नज़र बनाए रखने की हिदायत दी गई है।