Movie prime

UP Weather : यूपी में मौसम फिर लग यू-टर्न, इस दिन गरज-चमक के साथ होगी बरसात, जानें IMD का अलर्ट

 
Weather
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने की तैयारी में है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच प्रदेश के कई जिलों में जल्द ही काले बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 16 फरवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का रुख बदलने की संभावना है। हालांकि तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

13 से 15 फरवरी तक मौसम सामान्य

अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के मुताबिक 13 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के सभी 75 जिलों में आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्का छिछला कोहरा दिखाई दे सकता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तेज धूप निकलेगी। कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

14 और 15 फरवरी को भी प्रदेश के दोनों संभागों में मौसम सामान्य बना रहेगा और धूप का असर जारी रहेगा।

16-17 फरवरी को बदल सकता है मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी से पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में काले बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है। 17 फरवरी को भी यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

इन जिलों में रहेगा साफ मौसम

शुक्रवार को कानपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अमेठी, रायबरेली, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, आजमगढ़, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, अयोध्या, गोरखपुर, गाजियाबाद, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बरेली, रामपुर, बहराइच, सीतापुर, श्रावस्ती, बलरामपुर, महराजगंज, मऊ, बलिया, देवरिया, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, बिजनौर, इटावा, मैनपुरी समेत आसपास के जिलों में आसमान साफ रहेगा और दिन में तेज धूप खिली रहेगी।

लखनऊ और नोएडा में बढ़ा तापमान

राजधानी लखनऊ में भी दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। सुबह और रात में हल्की ठंडक के बावजूद दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। अगले तीन दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा में भी कुछ इसी तरह का मौसम बना हुआ है, जहां दिन में धूप तेज हो रही है और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग ने फिलहाल लोगों को बदलते मौसम के मद्देनजर सतर्क रहने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी है।