Movie prime

UP Weather : 60 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, आज वाराणसी, जौनपुर समेत इन 38 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट 

 
UP Weather
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
UP Weather : 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, आज वाराणसी, जौनपुर समेत इन 38 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के करीब 38 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इस बदलाव का असर पश्चिमी यूपी के साथ-साथ पूर्वी हिस्सों में भी देखने को मिलेगा।

 गरज-चमक और बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। जिन प्रमुख जिलों में इसका असर देखने को मिल सकता है, उनमें अंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बलिया, बांदा, बस्ती, गाजीपुर, गोरखपुर, जौनपुर, प्रयागराज, वाराणसी समेत कुल 38 जिले शामिल हैं।

तेज हवाओं का भी खतरा

तराई और पूर्वी यूपी के 21 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसमें वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, आजमगढ़, कुशीनगर, महाराजगंज जैसे जिले शामिल हैं।

तापमान में आएगी गिरावट

मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ेगा। शुक्रवार को प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

गर्मी का हाल: बांदा रहा सबसे गर्म

इससे पहले गुरुवार को बांदा जिले में सबसे अधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं प्रयागराज और हमीरपुर में 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
बांदा में ही रात का तापमान भी सबसे ज्यादा 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

29 मार्च को और बढ़ेगा असर

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 29 मार्च को एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश और तापमान में और गिरावट की संभावना है।