अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक होर्डिंग्स से बवाल! सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता, फाड़े पोस्टर
Apr 7, 2026, 19:29 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ लगाए गए होर्डिंग्स को लेकर मंगलवार को सियासी माहौल गरमा गया। विरोध में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और कई जगहों पर होर्डिंग्स फाड़ दिए। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
सपा नेताओं ने इस मामले में हजरतगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
10 जिलों में लगाए गए थे विवादित होर्डिंग्स
जानकारी के मुताबिक, ‘यूथ अगेंस्ट माफिया’ नाम की संस्था ने लखनऊ, जौनपुर, अमेठी समेत करीब 10 जिलों में ये होर्डिंग्स लगवाए थे। मंगलवार सुबह जैसे ही इनकी तस्वीरें सामने आईं, सपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई।
होर्डिंग में अखिलेश को ‘विलेन’ के रूप में दिखाया गया
विवादित होर्डिंग में अखिलेश यादव को फिल्म ‘धुरंधर’ के विलेन ‘रहमान डकैत’ की तरह दर्शाया गया है। इसके साथ ‘अखिलेश का गुंडा राज’ जैसा संदेश लिखा गया है। नीचे उनके शासनकाल के दौरान हुए मुजफ्फरनगर और शामली दंगों से जुड़ी खबरों की कटिंग भी लगाई गई है।
वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर कन्या पूजन करते हुए दिखाई गई है, जिसके नीचे ‘धुरंधर सीएम’ लिखा गया है। साथ ही माफिया अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी पर हुई कार्रवाई से जुड़ी खबरें भी जोड़ी गई हैं। होर्डिंग के जरिए सवाल पूछा गया है- आपको क्या चाहिए?”
सपा का आरोप: जानबूझकर किया जा रहा अपमान
सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह सब सत्ता पक्ष के इशारे पर किया जा रहा है, ताकि उनके नेता की छवि खराब की जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह के कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार शुक्ला ने कहा कि यह “सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश” है। उन्होंने कहा कि लोकप्रियता केवल समाज के बीच काम करने से मिलती है, न कि ऐसे होर्डिंग्स लगाकर।
सरकार पर भी साधा निशाना
सपा नेता ने मौजूदा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में अपराध के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।