Movie prime

UP में एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ : अगले 4 दिनों तक गर्मी से मिलेगी राहत, 58 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

 
UP Weather Update
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बुधवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से नोएडा में गरज-चमक के साथ बारिश हुई और तेज हवाएं चली। वहीं सहारनपुर और मेरठ में भी बूंदाबांदी दर्ज की गई। गाजियाबाद में घने बादल छाए रहे और मौसम सुहाना बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश का मौसम बदला है।

58 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वांचल, अवध, बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्र के करीब 58 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

बांदा फिर सबसे गर्म शहर

मंगलवार को प्रदेश के 15 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। बांदा एक बार फिर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 45.6°C रिकॉर्ड किया गया।

हालांकि तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले 27 अप्रैल को बांदा का तापमान 47.4°C तक पहुंच गया था।

अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह के मुताबिक, प्रदेश में आज से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके असर से अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

उन्होंने बताया कि अगले 5 दिनों में तापमान में करीब 4°C तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी और लू से राहत मिलेगी।

अगले 4 दिनों का मौसम अपडेट

  • 30 अप्रैल: पूरे प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, बिजली गिरने का भी खतरा।
  • 1 मई: पश्चिमी यूपी में हल्की और पूर्वी यूपी में तेज बारिश हो सकती है।
  • 2 मई: कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार।
  • 3 मई: पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश संभव।