Movie prime

मां ने PUBG खेलने रोका, तो बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटकर दी जान 

 
..
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

मऊ। ऑनलाइन गेम की लत एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। दोहरीघाट कस्बे में 22 वर्षीय युवक जितेंद्र साहनी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मां द्वारा गेम खेलने से मना करने के बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

क्या है पूरा मामला

मृतक की मां शिवकुमारी के अनुसार, जितेंद्र दिनभर मोबाइल पर गेम खासतौर पर PUBG Mobileखेलता रहता था। पढ़ाई के लिए कहने पर वह घर से बाहर चला जाता था।

सोमवार दोपहर भी मां ने उसे गेम खेलने से रोका, जिसके बाद वह घर से बाहर चला गया। शाम को वापस आने के बाद वह बिना किसी से बात किए सीधे अपने कमरे में चला गया।

दरवाजा नहीं खुला तो हुआ शक

काफी देर तक जब जितेंद्र कमरे से बाहर नहीं निकला तो मां और छोटी बहन को चिंता हुई। दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला।

जब रोशनदान से अंदर झांककर देखा गया तो जितेंद्र फंदे से लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

हाथ पर लिखे शब्दों ने चौंकाया

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी संजय कुमार त्रिपाठी ने टीम के साथ दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। जांच के दौरान युवक की हथेली पर लिखे शब्दों ने सभी को स्तब्ध कर दिया।

उसने लिखा था- “मां गेम खेलने से मना कर रही है, इसलिए मरने की कोशिश कर रहा हूं।”

परिवार की हालत और पुलिस जांच

जितेंद्र ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा दी थी और वह अपनी मां और छोटी बहन के साथ रहता था। पिता रोजी-रोटी के लिए हैदराबाद में हैं, जबकि बड़ा भाई विदेश में रहता है।

पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि वह गेम की लत का शिकार था और अक्सर मना करने पर घर से बाहर चला जाता था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।