Movie prime

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को आसमान में दिखेगा 'बल्ड मून', जानें भारत में चंद्र ग्रहण का समय

 
blood moon
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Chandra Grahan 2026 : आसमान में 3 मार्च 2026 को एक दुर्लभ खगोलीय नज़ारा देखने को मिलेगा। इस दिन साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण लगेगा, जिसमें चांद लाल रंग में दिखाई देगा। इस खगोलीय घटना को ‘ब्लड मून’ कहा जाता है। खास बात यह है कि ऐसा दृश्य अब 2029 तक देखने को नहीं मिलेगा, इसलिए खगोल-प्रेमियों में खासा उत्साह है।

क्यों लाल दिखाई देता है चांद?

पूर्ण चंद्रग्रहण तब होता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और उसकी छाया चंद्रमा को ढक लेती है। हालांकि सूर्य की कुछ रोशनी पृथ्वी के वायुमंडल से होकर मुड़ती (रिफ्रैक्शन) है। इस दौरान वातावरण नीली रोशनी को अधिक बिखेर देता है, जबकि लाल और नारंगी किरणें मुड़कर चंद्रमा तक पहुंचती हैं। इसी कारण चांद लाल या सुर्ख नजर आता है, जिसे ‘ब्लड मून’ कहा जाता है।

 


भारत में कितना समय दिखेगा ग्रहण?

चंद्रग्रहण का कुल समय दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:47 बजे तक रहेगा। हालांकि भारत में इसका शुरुआती चरण दिखाई नहीं देगा, क्योंकि यह ग्रहण ‘ग्रहण ग्रस्तोदय’ की स्थिति में होगा। यानी जब भारत में चंद्रमा उदय होगा, उस समय ग्रहण जारी रहेगा।

भारत में यह नज़ारा लगभग 25 मिनट तक देखा जा सकेगा। अलग-अलग शहरों में चंद्रमा के उदय (चंद्रोदय) के समय के अनुसार ग्रहण दिखने का समय भी अलग-अलग होगा।



खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार, साफ मौसम होने पर यह दृश्य देश के अधिकांश हिस्सों में देखा जा सकेगा। आसमान साफ हो तो लोग बिना किसी विशेष उपकरण के भी इस अद्भुत खगोलीय घटना का आनंद ले सकते हैं।