Janmashtmi 2026 : जन्माष्टमी पर क्यों बनाया जाता है धनिया पंजीरी का भोग
Janmashtmi 2026 : कल 4 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री कृष्ण को भगवान विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है और इस दिन उनके जन्मोत्सव को विशेष उत्साह के साथ मानते है। कान्हा के जन्मोत्सव के मौके पर उनको उनके प्रिय भोग अर्पित किए जाते है, जिसमें से एक है धनिया पंजीरी. क्या आप जानते है कि इस दिन इसका भोग क्यों लगाया जाता है, इसका क्या महत्व है।
धनिया पंजीरी का भोग इस दिन भगवान श्री कृष्ण को अर्पित किया जाता है। यह भोग उनके लिए अत्यंत प्रिय माना जाता है और इसके पीछे विशेष धार्मिक महत्व है। धनिया पंजीरी का भोग न केवल घरों में बल्कि श्री कृष्ण के मंदिरों में भी अर्पित किया जाता है। इसे प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है और इसके सेवन से भक्तों को श्री कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है।
जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण को माखन और मिश्री भी भोग के रूप में अर्पित किया जाता है, क्योंकि ये वस्तुएं उन्हें अत्यंत प्रिय हैं। इस दिन छप्पन भोग भी लगाये जाते हैं। बारिश के मौसम में धनिया पंजीरी को स्वास्थ्यवर्धक और लाभकारी माना जाता है।
