Movie prime

May Vrat Tyohar 2026: बुद्ध पूर्णिमा से गंगा दशहरा तक, मई महीने में पड़ेगे कई बड़े व्रत-त्योहार

 
May Vrat Tyohar
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

मई का महीना गर्मी और छुट्टियों के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार भी लेकर आ रहा है। इस बार मई 2026 में बुद्ध पूर्णिमा, हनुमान जयंती, गंगा दशहरा, बड़ा मंगल और एकादशी जैसे कई खास पर्व पड़ रहे हैं। अगर आप पूरे महीने की धार्मिक और पारिवारिक प्लानिंग करना चाहते हैं, तो यहां देखिए मई महीने के प्रमुख व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट।

मई 2026 व्रत-त्योहार सूची

1 मई

कूर्म जयंती
बुद्ध पूर्णिमा
चंडिका जयंती
वैशाख पूर्णिमा व्रत

2 मई

नारद जयंती
ज्येष्ठ माह का आरंभ

5 मई

एकदंत संकष्टी
पहला बड़ा मंगल

9 मई

कालाष्टमी
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

12 मई

हनुमान जयंती
दूसरा बड़ा मंगल

13 मई

कृष्ण परशुराम द्वादशी
अपरा एकादशी

14 मई

अपरा एकादशी पारण

गुरु प्रदोष व्रत

15 मई
वृषभ संक्रांति
मासिक शिवरात्रि

16 मई

वट सावित्री व्रत
शनि जयंती
दर्श अमावस्या

18 मई

रोहिणी व्रत
19 मई

तीसरा बड़ा मंगल

20 मई

वरदा चतुर्थी

21 मई
अधिक स्कंद षष्ठी

23 मई

अधिक मासिक दुर्गाष्टमी

25 मई

गंगा दशहरा

26 मई

चौथा बड़ा मंगल

27 मई

अधिक रामलक्ष्मण द्वादशी

पद्मिनी एकादशी

28 मई

गुरु प्रदोष व्रत

31 मई

ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा

क्या है एकादशी का महत्व?

एकादशी हिंदू धर्म में बेहद पवित्र व्रत माना जाता है। यह हर महीने दो बार आती है और इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। मान्यता है कि एकादशी व्रत से पापों का नाश होता है। मानसिक शांति और आत्मिक शुद्धि मिलती है। सुख-समृद्धि और मोक्ष का मार्ग खुलता है।

क्यों खास होता है बड़ा मंगल?

बड़ा मंगल खासतौर पर उत्तर प्रदेश और लखनऊ क्षेत्र में बेहद श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। ज्येष्ठ माह के प्रत्येक मंगलवार को भगवान हनुमान की विशेष पूजा की जाती है।

मान्यता है कि बड़ा मंगल पर पूजा करने से:

संकट और भय दूर होते हैं
साहस और ऊर्जा मिलती है
आर्थिक और पारिवारिक परेशानियों से राहत मिलती है