Movie prime

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में सजे बाबा विश्वनाथ, काशी विश्वनाथ मंदिर में हुआ ध्वजारोहण

 
kashi
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। देशभर में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इसी क्रम में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से भी स्वतंत्रता दिवस पर कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। समारोह की शुरुआत सुबह बाबा श्री काशी विश्वनाथ की मंगला आरती से हुई। इस अवसर पर बाबा का विशेष तिरंगा श्रृंगार किया गया। केसरिया, सफेद और हरे रंग के फूलों से बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं के बीच राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत किया।

..

मंगला आरती के दौरान देश और देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की गई। इसके बाद सुबह 8 बजे गंगेश्वर महादेव विग्रह के समीप स्थित प्रशासनिक कार्यालय नीलकंठ भवन में ध्वजारोहण किया गया।

ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों को लेकर विचार-सत्र का आयोजन हुआ। इसमें मंदिर न्यास से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया।

इस दौरान मंदिर न्यास के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और सेवाभाव के साथ श्रद्धालुओं की सेवा करने तथा राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी से अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की। मंदिर न्यास की ओर से कहा गया कि “धर्म, सेवा और राष्ट्रभक्ति की त्रिवेणी ही हमारे सांस्कृतिक भारत की पहचान है।”