Movie prime

मां गंगा के अवतरण दिवस पर दशाश्वमेध घाट पर हुई महाआरती, 11 हजार दीपों से जगमगाया जान्हवी तट

 
यय
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर दशाश्वमेध घाट पर भव्य गंगा दशहरा महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। स्वच्छ गंगा, स्वच्छ घाट, स्वच्छ काशी और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ गंगा की स्वच्छता और अविरलता बनाए रखने के संकल्प के साथ किया गया। संस्था द्वारा “माँ गंगा का जल ही जीवन है, जल बचाएं-जीवन बचाएं” का संदेश देते हुए लोगों को गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

...

‘एक संकल्प गंगा किनारे’ अभियान के नौ वर्ष पूर्ण

गंगा सेवा निधि द्वारा प्रतिदिन होने वाली माँ गंगा की आरती के दौरान “एक संकल्प गंगा किनारे” अभियान के तहत श्रद्धालुओं को गंगा, घाट और पूरे देश को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया जाता है। संस्था ने बताया कि इस अनूठे अभियान के नौ वर्ष पूरे हो चुके हैं।

संस्था के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि राजा भगीरथ की तपस्या से धरती पर अवतरित हुई माँ गंगा संपूर्ण मानवता के लिए जीवनदायिनी हैं। उन्होंने कहा कि गंगा सेवा निधि का उद्देश्य केवल आरती तक सीमित नहीं, बल्कि गंगा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करना भी है।

...

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई भव्य गंगा महाआरती

कार्यक्रम में गंगा सेवा निधि के 11 अर्चकों द्वारा वैदिक विधि-विधान से माँ गंगा का पूजन और महाआरती की गई। वहीं रिद्धि-सिद्धि के स्वरूप में दुर्गाचरण गर्ल्स इंटर कॉलेज की 22 देव कन्याओं ने भी आरती में सहभागिता की।

पूरे घाट को 25 कुंतल फूल-मालाओं और 11 हजार दीपों से सजाया गया था। घाटों पर फैली दीपों की अद्भुत रोशनी देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। श्री माता प्रसाद मिश्र के नृत्य समूह ने माँ गंगा के अवतरण और देवताओं के स्वागत को दर्शाती मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों में रुद्र शंकर मिश्रा, स्नेहा बजाज, कविता सिंह, उदय शंकर मिश्रा, संतोष कुमार मिश्रा और श्रेया भट्टाचार्य शामिल रहे।

कई गणमान्य अतिथि रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Daya Shankar Mishra Dayalu उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रिगेडियर जयदीप चंदा ने की।

इसके अलावा Ashok Tiwari, अम्बरीश सिंह भोला, ग्रुप कैप्टन सचित सूद, कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर, प्रेम पासवान, सतानंद पांडेय, अनुप मिश्रा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन अंजना झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव सुरजीत कुमार सिंह ने दिया।