आज का राशिफल: स्कंद षष्ठी पर कैसा रहेगा आपका दिन? जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
आज 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को स्कंद षष्ठी व्रत और सिद्ध योग का संयोग है। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल। किसे मिलेगा व्यापार में लाभ, किसकी दूर होगी परेशानी और किन राशियों को परिवार का सहयोग मिलेगा?
Aaj Ka Rashifal 31 October 2026: आज 31 अक्टूबर, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। षष्ठी तिथि शाम 4 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 32 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। वहीं, पुनर्वसु नक्षत्र कल सुबह 5 बजकर 40 मिनट तक प्रभावी रहेगा। आज स्कंद षष्ठी व्रत भी रखा जाएगा।आज कुछ राशि वालों को व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। वहीं, कुछ लोगों के लिए परिवार, नौकरी और करियर से जुड़े मामले खास रहेंगे। किसी को नई जिम्मेदारी मिल सकती है, तो किसी को पुरानी परेशानी से राहत मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं, जिनसे भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका अधिक समय बीतेगा। काम के प्रति आपकी मेहनत और लगन के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इससे मानसिक सुकून मिलेगा और आप अपने निजी कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 7
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को आज परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वे अपने कार्य समय से पहले निपटा सकते हैं। लवमेट के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपकी पहचान और लोकप्रियता बढ़ सकती है। कुछ राजनीतिक लोगों से लाभदायक मुलाकात होने के योग हैं। घर में धार्मिक आयोजन की योजना भी बन सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 1
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ सकारात्मक बदलाव करने का विचार करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा बनाए रखने के लिए खानपान पर ध्यान देना जरूरी होगा। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों को लाभदायक अवसर मिल सकते हैं।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 4
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी बड़े फैसले को लेने के लिए समय अनुकूल हो सकता है। नई बिजनेस डील का प्रस्ताव मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के काम पूरे करेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। बेटी के ससुराल से अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों का पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ेगा। घर में नन्हे मेहमान के आगमन के संकेत हैं और धन-धान्य में वृद्धि हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर अधिक सोचने से बचें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 3
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के दिन की शुरुआत अच्छे मूड के साथ हो सकती है। माता-पिता की नाराजगी दूर होने के योग हैं। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। महिलाओं के लिए भी समय अच्छा रहने वाला है। किसी से लिया हुआ उधार चुकाने से आर्थिक चिंता कम हो सकती है। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। सिरदर्द की समस्या से राहत मिलने के संकेत हैं।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 9
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्रता के साथ किया गया काम लाभदायक साबित हो सकता है। प्रेम संबंधों में समय अच्छा रहेगा और लवमेट के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जाने का प्लान बन सकता है। किसी जिम्मेदारी को नजरअंदाज करने से बचें। नौकरी करने वालों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम का बोझ कम हो सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारी नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च कर सकते हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। किसी परेशानी को खास मित्र के साथ साझा करने से मन हल्का होगा। परिवार के साथ मूवी देखने का कार्यक्रम बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी में शामिल होने का मौका मिलेगा। नई स्किल सीखने के बारे में सोच सकते हैं, जिसका लाभ भविष्य में मिल सकता है। नया वाहन खरीदने का विचार भी मन में आ सकता है। हालांकि, घर के बुजुर्गों की सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। ऐसे में उनकी देखभाल के लिए समय निकालना होगा।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 7
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है और ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने से नुकसान से बच सकते हैं। टूर-ट्रैवल और मीडिया से जुड़े कारोबार में नया बदलाव देखने को मिल सकता है। किसी करीबी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आर्थिक मामलों में विशेषज्ञ की राय लेना भी लाभदायक रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9
धनु राशि
धनु राशि वालों की परेशानियां आज आसानी से दूर हो सकती हैं। सरकारी कामों में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। संतान के साथ पिकनिक पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। महिलाओं के लिए दिन अनुकूल रहेगा और उनके काम आसानी से पूरे होंगे। पारिवारिक और निजी जीवन के बीच अच्छा तालमेल बनाए रखने में सफल रहेंगे। किसी करीबी से कीमती उपहार मिलने की खुशी भी मिल सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के संकेत हैं, लेकिन पढ़ाई में लगातार मेहनत करते रहना होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और जूनियर आपसे काम सीखने की इच्छा जता सकते हैं। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में राजनीतिक संपर्कों का लाभ मिल सकता है।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 2
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अनुकूल हो सकता है। घरेलू कामकाज में मन लगेगा। ऑफिस में बॉस कोई नया प्रोजेक्ट सौंप सकते हैं। डिप्लोमा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कारोबार अच्छा चलने के योग हैं। कमर दर्द की समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। दोस्त आपसे मदद मांग सकते हैं और आप उनकी सहायता के लिए आगे आएंगे। कारोबार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। खरीदारी की योजना बना सकते हैं और बहन को उपहार देकर रिश्ते में मिठास बढ़ा सकते हैं। किसी जरूरी मीटिंग में शामिल होने का मौका मिलेगा। पिता की सलाह व्यापार में फायदेमंद साबित हो सकती है। जरूरतमंद की मदद करके मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 3
