राशिफल : जानें कैसा होगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत?
आज 19 मई मंगलवार का दिन है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा, ऐसे में मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज के दिन ग्रहों की चाल आपके लिए कैसी रहने वाली है? किस राशि की किस्मत चमकेगी। आइए जानते है प्रख्यात ज्योतिष विमल जैन से..
मेष राशि
आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
वृषभ राशि
पुराने रुके काम पूरे होने के संकेत हैं। नौकरी और व्यापार में लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खानपान संतुलित रखें।
मिथुन राशि
आज भागदौड़ अधिक रह सकती है। किसी करीबी से अच्छी खबर मिलेगी। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि
भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
सिंह राशि
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। निवेश करने से पहले सलाह जरूर लें।
कन्या राशि
आज मन शांत रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। घर में धार्मिक या शुभ कार्य के योग हैं। सेहत सामान्य रहेगी।
तुला राशि
दिन सकारात्मक रहेगा। करियर में प्रगति के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
वृश्चिक राशि
आज कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में लाभ के अवसर बनेंगे। तनाव से दूर रहें।
धनु राशि
भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
मकर राशि
आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
कुंभ राशि
आज नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को सफलता मिल सकती है।
मीन राशि
मन में नए विचार आएंगे। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
