Movie prime

राशिफल : जानें कैसा होगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत?

 
Rashifal
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

आज 23 मई शुक्रवार का दिन है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा, ऐसे में मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज के दिन  ग्रहों की चाल आपके लिए कैसी रहने वाली है? किस राशि की किस्मत चमकेगी। आइए जानते है प्रख्यात ज्योतिष विमल जैन से...

मेष राशि

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नौकरी और व्यापार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं।

वृषभ राशि

आज का दिन धैर्य और समझदारी से काम लेने का है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। निवेश सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि

करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि

भावनाओं पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। धन खर्च बढ़ सकता है।

सिंह राशि

आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या राशि

कामकाज में व्यस्तता बनी रहेगी। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। खानपान में लापरवाही न करें।

तुला राशि

आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक राशि

गुस्से पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है।

धनु राशि

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी और व्यापार में प्रगति के अवसर मिलेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी।

मकर राशि

आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। किसी करीबी व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि

नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। दोस्तों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ और नौकरी में तरक्की के संकेत हैं।

मीन राशि

मन शांत रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।