राशिफल : जानें कैसा होगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत?
आज 28 मई गुरुवार का दिन है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा, ऐसे में मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज के दिन ग्रहों की चाल आपके लिए कैसी रहने वाली है? किस राशि की किस्मत चमकेगी। आइए जानते है प्रख्यात ज्योतिष विमल जैन से...
मेष राशि
आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी का माहौल बनेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
वृषभ राशि
आज खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। नौकरी और व्यापार में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
मिथुन राशि
आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। अचानक धन लाभ के योग हैं। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
कर्क राशि
आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। पारिवारिक मामलों में धैर्य रखने की आवश्यकता है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार होगा।
सिंह राशि
आज आपका प्रभाव बढ़ेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा।
कन्या राशि
आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कामकाज में व्यस्तता अधिक रहेगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार के किसी सदस्य की चिंता हो सकती है।
तुला राशि
आज भाग्य आपका साथ देगा। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरी बदलने का विचार बना सकते हैं। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि
आज गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है। किसी करीबी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। व्यापार में सावधानी से निवेश करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
धनु राशि
आज यात्रा के योग बन रहे हैं। करियर में नई संभावनाएं सामने आएंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
मकर राशि
आज मेहनत का फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा हो सकती है। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। खानपान का ध्यान रखें।
कुंभ राशि
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
मीन राशि
आज मानसिक शांति बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
