Movie prime

राशिफल : कैसा होगा आज का दिन, जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत?

 
Rashifal
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

आज 20 अगस्त गुरुवार का दिन है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा, ऐसे में मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज के दिन  ग्रहों की चाल आपके लिए कैसी रहने वाली है? किस राशि की किस्मत चमकेगी। आइए जानते है प्रख्यात ज्योतिष विमल जैन से...

♈ मेष: आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धन संबंधी मामलों में लाभ के योग हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।

♉ वृषभ: आज मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

♊ मिथुन: आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। व्यापार में नई डील मिलने के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

♋ कर्क: आज मन थोड़ा चिंतित रह सकता है, लेकिन परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होंगी। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

♌ सिंह: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता और मान-सम्मान मिलेगा। निवेश से लाभ हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

♍ कन्या: आज योजनाओं पर ध्यान देने का दिन है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

♎ तुला: आज भाग्य का साथ मिलेगा। कारोबार में फायदा हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।

♏ वृश्चिक: आज काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

♐ धनु: आज नई शुरुआत के लिए अच्छा दिन है। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। धन लाभ के योग हैं।

♑ मकर: आज कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी मिलेगी।

♒ कुंभ: आज अचानक धन लाभ हो सकता है। पुराने विवाद समाप्त होंगे। नौकरी और व्यापार में स्थिति बेहतर होगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

♓ मीन: आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। करियर में नए अवसर सामने आएंगे। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। किसी जरूरी काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।