Movie prime

शारदीय नवरात्रि : आठवां दिन है महागौरी के दर्शन का विधान, दर्शन से सभी कष्ट होते हैं दूर

 
महागौरी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। शारदीय नवरात्रि का आज आठवां दिन है। अष्टमी तिथि पर देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी के दर्शन पूजन का विधान है। इन्हें देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों में आठवां रुप माना गया है। काशी में देवी अन्नपूर्णा ही महागौरी का स्वरूप हैं।

माता के दर्शन के लिए देर रात से भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्त माता को नारियल, चुनरी, भोग, प्रसाद, और श्रृंगार का सामान अर्पित करके शीश नवा रहे है।

शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर देवी दुर्गा के महागौरी का संबंध देवी गंगा से भी है। धर्म ग्रंथों में देवी की महिमा का वर्णन करते हुए कहा गया है कि इस स्वरूप के दर्शन मात्र से पूर्व संचित समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। देवी की साधना करने वालों को समस्त लौकिक एवं अलौकिक सिद्धियां प्राप्त होती हैं। पति रूप में शिव को पाने के लिए कठोर तप से देवी कृष्णवर्ण की हो गई थीं तब शिव ने मां गंगा के जल से अभिषेक कर देवी की लेख लौटाई और वह महागौरी कहलाई। काशी में देवी अन्नपूर्णा ही महागौरी का स्वरूप हैं।