Movie prime

भारत का अनोखा मंदिर, जहां मां काली को फल-फूल नहीं, बल्कि लगता है मोमोज, नूडल्स का भोग

 
Chinese Kali Mandir in Kolkata
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Chinese Kali Mandir in Kolkata: भारत अपनी सांस्कृतिक विविधता और अनोखी परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। देश में कई ऐसे मंदिर हैं जिनकी पूजा पद्धति और मान्यताएँ लोगों को आकर्षित करती हैं, लेकिन आज हम आपको मां काली के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे, जहां उन्हें प्रसाद में लड्डू-पेड़े फल-फूल नहीं बल्कि नूडल्स, मोमोज, चॉप्सी और फ्राइड राइस का भोग लगाया जाता है। जी हां, यह सुनकर भले ही अजीब लगे, लेकिन यह पूरी तरह सच है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन सा मंदिर है और कहां है, तो चलिए बताते है इस अनोखे मंदिर बारे में।

यहां स्थित है मंदिर

दरअसल, हम जिस मंदिर की बात कर रहें है वह पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में स्थित तांग्रा क्षेत्र में है, जिसे चाइना टाउन भी कहा जाता है। यहां मां काली का प्रसिद्ध मंदिर है, जिन्हें  चायनीज व्यनजनों का भोग लगता है।

क्यों चढ़ाया जाता है नूडल्स का प्रसाद?

इस मंदिर की भगवान के इस भोग की अनोखी परंपरा सदियों पुरानी आस्था से जुड़ी है। दरअसल, चीन के गृह युद्ध के दौरान बड़ी संख्या में चीनी नागरिक इस इलाके में शरण लेने आए थे। समय के साथ यहाँ उनकी संस्कृति और भारतीय परंपराएँ मिलकर एक नई पहचान बनाने लगी। इन चीनी परिवारों ने अपनी संस्कृति के अनुरूप मां काली को नूडल्स का प्रसाद चढ़ाना शुरू किया। धीरे-धीरे यह प्रथा मंदिर की स्थायी परंपरा बन गई और आज भी श्रद्धालु माता को इंडो-चाइनीज भोजन ही भोग के रूप में अर्पित करते हैं।

Chinese Kali Mandir in Kolkata

भक्ति और प्रेम का संदेश देती यह परंपरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि मां काली प्रेम की भूखी हैं। भक्त जो भी भाव से अर्पित करता है, देवी उसे स्वीकार करती हैं। इसी मान्यता के चलते वर्षों से यहां नूडल्स और मोमोज का प्रसाद चढ़ाने का चलन जारी है।

मां काली को चढ़ाए जाने वाले इस अनोखे भोग में शामिल हैं—

  • नूडल्स

  • चॉप्सी

  • फ्राइड राइस

  • मोमोज

आस्था और सांस्कृतिक मेलजोल का प्रतीक

तांग्रा का यह काली मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि सांस्कृतिक समन्वय का प्रतीक भी है। इंडो-चाइनीज स्वाद और भारतीय भक्ति का ऐसा अनोखा संगम देश में कहीं और देखने को नहीं मिलता।

यह मंदिर साबित करता है कि आस्था की भाषा और भक्ति की पद्धति बदल सकती है, लेकिन श्रद्धा का भाव हमेशा एक जैसा रहता है।