6 महीने बाद खुले बाबा केदारनाथ धाम के द्वार, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा मंदिर पूरा परिसर
Apr 22, 2026, 10:52 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो चुका है। इसी क्रम में बुधवार (22 अप्रैल) को भगवान शिव के प्रसिद्ध तीर्थ केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक अनुष्ठानों के बीच जैसे ही मंदिर के द्वार खुले, पूरा धाम ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा।
करीब छह महीने के लंबे इंतजार के बाद बाबा केदार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देश-विदेश से आए हजारों भक्त इस पावन क्षण के साक्षी बने।
पंचमुखी डोली का गर्भगृह में प्रवेश
कपाट खुलने से पहले बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह डोली मंदिर के गर्भगृह में विधिवत स्थापित की गई। इस दौरान बद्री-केदार मंदिर समिति, तीर्थ पुरोहितों और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
सीएम पुष्कर सिंह धामी रहे मौजूद
कपाट खुलने के ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। उन्होंने मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों और देशभर के श्रद्धालुओं के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से कपाट खुलने की जानकारी साझा करते हुए श्रद्धालुओं का स्वागत किया था और यात्रा को मंगलमय होने की कामना की।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सेना और प्रशासन की टीमों ने केदारपुरी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है, ताकि यात्रा सुचारु और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम
कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आधिकारिक आगाज हो गया है। हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचेंगे।