Movie prime

UP Weather Update : आज यूपी के 45 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

 
UP Weather Update : आज यूपी के 45 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now


UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में 3 जून को मौसम (UP Weather Update) ने अचानक करवट ले ली है। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि मौसम विभाग ने राज्य के पश्चिमी, मध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र के 45 से अधिक जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। कई जगहों पर ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है, जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

UP Weather Update : लखनऊ और आसपास के जिलों में मौसम का असर

अमौसी स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, राजधानी लखनऊ समेत आसपास के जिलों में तेज़ हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश (UP Weather Update) होने और बिजली गिरने की पूरी संभावना है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यह बदलाव चक्रवाती हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से हो रहा है।

UP Weather Update : आज यूपी के 45 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

कैसे बनी चक्रवाती स्थिति?

फिलहाल, मध्य पाकिस्तान और हरियाणा के ऊपर निचले वायुमंडल में एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इसके कारण दोनों क्षेत्रों के बीच एक ट्रफ लाइन विकसित हो गई है। साथ ही, उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो अरब सागर से नमी भरी हवाओं को खींच रहा है। इसका असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है, जिससे मौसम में अचानक बदलाव आया है।

3 जून तक असर चरम पर

मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति 3 जून तक बनी रहेगी। इस दौरान कई जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है। हालांकि इससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लू और उमस से परेशान लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।

UP Weather Update : आज यूपी के 45 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

सावधानी जरूरी

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें। तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले में ना निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।