Short Circuit से कोहिनूर प्रिंटर्स के गोदाम में भीषण आग, सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप
May 12, 2025, 19:46 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
Facebook
Profile
Join Now
Instagram
Profile
Join Now
Varanasi : शहर के गायत्रीनगर स्थित कोहिनूर प्रिंटर्स के गोदाम में सोमवार सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) से भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम में रखे गैस सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली। देखते ही देखते सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे आग पूरे परिसर में फैल गई और अफरा-तफरी मच गई।
धुएं और आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया। कुछ ही देर में दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। बताया जा रहा है कि गोदाम में शादी के कार्डों(Marriage Cards) की छपाई का काम चल रहा था, और 100 से अधिक लोगों के छपे हुए कार्ड पूरी तरह जल गए।
हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मामले की जांच में जुटी है।
