वाराणसी। श्रृंगेरी मठ के जगद्गुरु शंकराचार्य विधु शेखर भारती ने शुक्रवार को प्रातः मंगला आरती के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने शास्त्रोक्त विधि-विधान से भगवान विश्वनाथ का पूजन-अर्चन कर सनातन धर्म और विश्वकल्याण की प्रार्थना की।
शंकराचार्य ने काशी विश्वनाथ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को अधिकतम सुविधाएं और सुरक्षा देने के प्रयास किए जा रहे हैं, जो भविष्य में और बेहतर होंगे।
शंकराचार्य ने काशी विश्वनाथ धाम में स्थित अन्य देव विग्रहों के भी दर्शन किए। उनके आगमन पर संपूर्ण धाम हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा।